11 Mar 2026, Wed
Breaking

जांजगीर-चांपा: काम में लापरवाही पर 142 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब

जांजगीर चाम्पा, 22 अगस्त 2025

जांजगीर-चांपा जिले में कामकाज ठप करने वाले पटवारियों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने कुल 142 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि 16 अगस्त से पटवारियों ने कोई ऑनलाइन काम नहीं किया, जिसकी वजह से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि पटवारियों का यह रवैया आचरण नियम 1965 के खिलाफ है और इसे सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन माना गया है। नोटिस पाने वालों में जांजगीर तहसील के 40, चांपा तहसील के 32, पामगढ़ तहसील के 28 और अकलतरा तहसील के 42 पटवारी शामिल हैं।

सभी पटवारियों को तीन दिन के भीतर अपना जवाब देना होगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ 1966 नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share
पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री की PC: दो साल में बदली छत्तीसगढ़ की हेल्थ तस्वीर, 1639 भर्तियां, 4551 करोड़ का इलाज; जायसवाल बोले– इलाज नहीं, रोकथाम प्राथमिकता

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed