12 Mar 2026, Thu
Breaking

छत्तीसगढ़ में बारिश का असर: बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट, पांच जिलों में यलो अलर्ट, केलो डैम के 4 गेट खोले गए

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में रातभर से बूंदाबांदी जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बलरामपुर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश के यलो अलर्ट की घोषणा की गई है। वहीं जीपीएम, मुंगेली, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

केलो डैम के 4 गेट खोले गए

पिछले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते रायगढ़ जिले में स्थित केलो डैम के 4 गेट खोलने पड़े। इससे केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है और कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

सिस्टम कमजोर, बस्तर में कम होगी बारिश

सिनौप्टिक सिस्टम की बात करें तो छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश में बना लो प्रेशर एरिया अब कमजोर हो गया है। हालांकि, इससे जुड़ा साइक्लोन सर्कुलेशन अभी भी दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसकी वजह से बस्तर क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Share
पढ़ें   आंवला नवमी पर CM विष्णु देव साय ने धर्मपत्नी के साथ की आंवला वृक्ष की पूजा, कहा—प्रकृति हमारी संस्कृति का आधार, वृक्षों का संरक्षण सभी का दायित्व

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed