10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल, तापमान लुढ़ककर 24 डिग्री तक पहुंचेगा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को रायपुर समेत आसपास के इलाकों में दिनभर झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र वर्तमान में पश्चिम बंगाल में सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए झारखंड पहुंचते-पहुंचते कमजोर हो सकता है। वहीं, मानसून द्रोणिका गंगानगर से लेकर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर भी 5.8 किलोमीटर तक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 25 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक और कहीं-कहीं वज्रपात व भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र रहने का अनुमान है।

🌧️ रायपुर का मौसम

रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Share
पढ़ें   वीडियो : CM और मंत्रियों से बैठक कर लौटे टी एस बोले : "अभी भी अपने बयान पर कायम हूँ....सोनिया, राहुल से नहीं हुई बात..."

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed