25 Oct 2026, Sun
Breaking

CG में पति ने की पत्नी की हत्या : खाना बनाने की बात को लेकर हुआ दोनों के बीच विवाद, आरोपी पति ने किया थाने में सरेंडर

• इलाके के लोग घटना के बाद सहम गए

• थाने में जाकर आरोपी पति ने किया आत्मसमर्पण

दुर्ग, 24 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं आरोपी युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है। यहां पति और पत्नी के बीच खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को मिली तो सब दहशत में आ गए।

पत्नी की हत्या करने के बाद युवक खुद ही नेवई थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है युवक और युवती की शादी एक साल पहले हुई थी और युवक पंडिताई का काम करता था।

Share
पढ़ें   कॉकपिट में रखी ‘Crash Axe’ बनी हथियार: Flydubai के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला, 32 हजार फीट पर मचा हड़कंप

 

 

 

 

 

You Missed