00थाना पथरिया क्षेत्र में धर्म परिवर्तन करने प्रलोभन देने वाले एवं चंगाई सभा आयोजित करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध की गयी कार्यवाही00
मुंगेली, 25 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक़ बृजेश शर्मा नामक व्यक्ति ने थाना पथरिया में लिखित आवेदन पेश किया कि करीब 10 बजे वार्ड क्रमांक 01 लक्षनपुर पथरिया में सत्यम सिंह के मकान में हिंदू समाज के व्यक्तियों को एकट्ठा कर सत्यम सिंह के द्वारा भजन कीर्तन बजा रहा था और हिंदू परिवार के लोगो को ईसाई धर्म के प्रार्थना करा कर उनको बोल रहा था कि ‘ईसाई धर्म परिवर्तन करो, इससे तुम्हे कोई दिक्कत परेशानी नही होगी। तुम्हारे धर्म के देवी देवता कुछ नहीं कर पाते, वे सब बेकार है। प्रभु यीशु कल्याण का रास्ता है तुम्हारा हिन्दु धर्म बेकार है।’
इस तरह से वह उस घर में हिंदू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहा था जो पूर्णतः गलत तरीका है।
पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करने तत्काकिन थाना प्रभारी के द्वारा अनावेदक सत्यम सिंह के विरूद्ध अपराध क्रमांक 182/2025 धारा 299 बी.एन.एस. एवं छ.ग.धर्म स्वातंत्रय अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।





