7 Jun 2026, Sun

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNUDEO SAI जाएंगे दक्षिण कोरिया…RAIPUR में आज और कल नहीं होगी मांस – मटन की बिक्री…प्रदेश के कई हिस्सों में होगी बारिश…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे का आज 6वां दिन है । मुख्यमंत्री आज टोक्यो के ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शामिल होंगे । इन्वेस्टर्स से छत्तीसगढ़ में निवेश के संबंध में आमंत्रित करेंगे, इसके बाद वे दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना होंगे । कल यानी 27 अगस्त से वे दक्षिण कोरिया (South Korea) से निवेशकों के साथ राउंड टेबल मीटिंग्स में शामिल होंगे । सीएम का यह दौरा उद्योगों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

 

 

रायपुर में आज और कल मांस मटन की बिक्री नहीं

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आज और 27 अगस्त को मास-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । गणेश चतुर्थी और पर्युषण पर्व के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है । नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नगर निगम टीम कड़ी कार्रवाई करेगा ।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इस आदेश में बीते स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), कृष्ण जन्माष्टमी (16 अगस्त), पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस (19 अगस्त), श्रीगणेश चतुर्थी (26 अगस्त) और पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस (27 अगस्त, 2025) को रायपुर नगर पालिक निगम के संपूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया था।

आज का मौसम

पढ़ें   माओवाद के गढ़ पामेड़ में विकास की दस्तक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ग्रामीण बैंक का वर्चुअल उद्घाटन, बोले– अब बंदूक नहीं, विकास और विश्वास से बदल रहा है बस्तर का भविष्य

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायगढ़, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, और सुकमा जिले में बारिश होने की संभावना जताई है।

 

Share