8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़ में बाघों की दहाड़ दोगुनी: 2022 में 17 से बढ़कर 2025 में हुए 35, केदार कश्यप बोले- बेहतर वन प्रबंधन, घास के मैदान और ड्रोन निगरानी से मिली बड़ी सफलता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 अगस्त 2025

बाघों के अस्तित्व और संरक्षण के लिये छत्तीसगढ़ में जो कार्य हुए है, उसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश में बाघो की संख्या में दोगुनी वृद्धि हुई है। यह न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि भारत के लिये भी गर्व की बात है। वर्ष 2022 में हुई बाघ गणना अनुसार बाघो की संख्या 17 थी जो 2025 में बढ़ कर 35 हो गयी है।

वनमंत्री केदार कश्यप की संवेदनशील पहल के परिणाम स्वरूप बाघों की संख्या में वृद्धि के लिये निरंतर प्रयास हो रहे हैं। बाघ रहवास वाले क्षेत्रों के सक्रिय प्रबंधन के फलस्वरूप बाघों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है. छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व और इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र, सीतानदी उदंति क्षेत्र, गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व में बाघो के उचित प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में वन्य जीवन, वन विभाग विभाग बेहतर कार्य कर रही है।

छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने में किसकी अहम भूमिका?

प्रदेश में बाघों की संख्या बढ़ाने में राष्ट्रीय उद्यानों के बेहतर प्रबंधन की मुख्य भूमिका है. छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा जंगल से लगे गांवों के साथ बेहतर संबध बनाकर उन्हें वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील किये। इसके साथ ही बहुत बड़ा भूभाग जैविक दवाब से मुक्त कराया गया है। संरक्षित क्षेत्रों से गांव के विस्थापन के फलस्वरूप वन्य प्राणियों के रहवास क्षेत्र का विस्तार हुआ है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र को शत प्रतिशत जैविक दबाव से मुक्त करने की दिशा में सामाजिक पहल से कार्य किया जायेगा।

घास के मैदान विकसित किये गये

टायगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग ने वनमंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों की मदद लेकर स्थानीय प्रजातियों के घास के मैदान विकसित किये। जिससे शाकाहारी वन्य प्राणियों के लिये वर्षभर चारा उपलब्ध होता है। संरक्षित क्षेत्रों में रहवास विकास कार्यक्रम चलाया जाकर सक्रिय प्रबंधन से विगत वर्षों में अधिक हिरण की संख्या वाले क्षेत्र से कम संख्या वाले हिरण विहीन क्षेत्रों में सफलता से हिरणों को स्थानांतरित किया गया है। इस पहल से हिरण, जो कि बाघों का मुख्य भोजन है, उनकी संख्या में वृद्धि हुई है और पूरे क्षेत्र में हिरण की उपस्थिति पहले से अधिक हुई है।

पढ़ें   शहरों में अब नहीं होगी गंदगी की शिकायत: 144 नगरीय निकायों में 1389 शौचालयों की होगी मरम्मत, खुले में कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना, 57.70 करोड़ की सौगात से साफ-सफाई और सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार

वन्यजीवों की निगरानी के लिये ड्रोन और थर्मल कैमरे का उपयोग

टाइगर रिजर्व में सक्रिय आवास प्रबंधन प्रथाओं को लागू किया गया है, जैसे चरागाहों का रखरखाव, जल संसाधन विकास और आक्रामक पौधों को हटाना. कान्हा में गांवों को कोर क्षेत्र से स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे मानवीय हस्तक्षेप कम हो गया है और वन्यजीवों को स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति मिलती है। छत्तीसगढ़ वन विभाग जंगल में वन्यजीवों की आवाजाही और व्यवहार पर नज़र रखने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए और वन सुरक्षा समितियों की मदद से सतत निगरानी में ड्रोन और थर्मल कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है ताकि जानवरों और इंसानों के बीच संघर्ष को कम किया जा सके।

वनमंत्री केदार कश्यप ने बाघो की संख्या में वृद्धि को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने वन्य जीवों के शिकार को पूर्ण रूप से नियंत्रित करने का प्रयास किया है और वन्य जीवों का शिकार करने वाले शिकारीयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में अभी बाघो की संख्या 35 हो गयी है। इन बीते वर्षों में विष्णुदेव साय सरकार ने बेहतर वन प्रबंधन, वन्य जीव प्रबंधन और रिजर्व क्षेत्र में जैविक दबाव को नियंत्रित करने की दिशा में बेहतर कार्य किया है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में बाघो की संख्या सौ से अधिक हो यह हमारी सरकार का प्रयास है और इस दिशा में विभाग छत्तीसगढ़ सरकार के दिशा निर्देश पर कार्य कर रही है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed