4 Sep 2026, Fri
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNUDEO SAI दक्षिण कोरिया में करेंगे निवेशकों के साथ मुलाकात…चक्रधर समारोह की होगी शुरुआत…RAIPUR में आज भी मांस – मटन की दुकान रहेगी बंद…बस्तर में बाढ़ के कहर के बीच कई जिलों में बारिश की चेतावनी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे का आज 7वां दिन है । मुख्यमंत्री आज दक्षिण कोरिया (South Korea) से निवेशकों के साथ राउंड टेबल मीटिंग्स में शामिल होंगे । सीएम का यह दौरा उद्योगों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है । सीएम विदेश दौरे के प्रवास पर होने के बावजूद राज्य के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं । कल उन्होंने बस्तर में बाढ़ की स्थिति को लेकर राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त रीना बाबा साहब कंगाले और बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह से टेलीफोनिक चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्य की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा – निर्देश दिए ।

 

 

चक्रधर समारोह की आज से शुरुआत

रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का 40वां संस्करण आज यानि 27 अगस्त से आरंभ हो रहा है। 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह का आयोजन 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोक कलाकार प्रतिभागी शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका करेंगे उसके बाद कुमार विश्वास की प्रस्तुति होगी । दस दिनों तक चलने वाले इस समारोह में प्रतिदिन लोक कार्यक्रम होंगे ।

रायपुर में आज भी मांस मटन की बिक्री बैन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भी मांस और मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लागू रहेगा । आज पर्युषण पर्व के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है । नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नगर निगम टीम कड़ी कार्रवाई करेगा ।

पढ़ें   रायपुर दक्षिण उपचुनाव: CM विष्णुदेव साय ने कहा - "रायपुर दक्षिण सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखते हुए, हम इस चुनाव को चुनौती के रूप में लेकर भारी मतों से जीतेंगे", राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियों में झोंकी ताकत

आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायगढ़, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, और सुकमा जिले में बारिश होने की संभावना जताई है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed