7 Mar 2026, Sat

करंट अकाउंट में पड़ा पैसा अब कमाएगा ज्यादा – उज्जीवन एसएफबी ने लॉन्च किया ‘स्वीप स्मार्ट’, मिलेगी एफडी जैसी कमाई और पूरी लिक्विडिटी

भोपाल, अगस्त 2025

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan SFB) ने अपने मैक्सिमा करंट अकाउंट कस्टमर्स के लिए एक नया ऑटो-स्वीप फीचर ‘उज्जीवन स्वीप स्मार्ट’ लॉन्च किया है। यह इनोवेटिव सुविधा कारोबारियों और प्रोफेशनल्स को उनके सरप्लस पैसों पर बेहतर रिटर्न के साथ-साथ रोज़मर्रा के लेन-देन के लिए 100% लिक्विडिटी उपलब्ध कराएगी।

कैसे करेगा काम ‘उज्जीवन स्वीप स्मार्ट’

  • मैक्सिमा करंट अकाउंट में ₹4 लाख से अधिक बैलेंस होने पर हर सोमवार को सरप्लस राशि अपने आप शॉर्ट-टर्म फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) में ट्रांसफर हो जाएगी।
  • यह ट्रांसफर ₹10,000 के गुणक में होगा और 180 दिनों की अवधि के लिए एफडी बनेगी।
  • ग्राहक अपनी ज़रूरत के अनुसार ₹4 लाख से ऊपर की लिमिट सेट कर सकते हैं।

इंटेलिजेंट स्वीप-इन मैकेनिज़्म
अगर खाते में बैलेंस कम पड़ता है तो एफडी अपने आप आंशिक रूप से टूटकर (₹10,000 के गुणक में) अकाउंट में वापस आ जाती है। यह प्रोसेस लास्ट-इन, फर्स्ट-आउट आधार पर होता है और इस पर कोई पेनल्टी नहीं लगती।

आकर्षक ब्याज दर
इस सुविधा के तहत बनी एफडी पर फिलहाल 180 दिनों के लिए 6% वार्षिक ब्याज मिलेगा। हालांकि, यह दर भविष्य में बदल सकती है। साथ ही, भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमानुसार इन एफडी का ऑटो-रिन्यू नहीं होगा, जिससे कस्टमर अपने कैश फ्लो पर पूरा नियंत्रण रख सकेंगे। इन डिपॉज़िट्स पर मानक नियम जैसे TDS भी लागू होंगे।

बैंक का बयान
उज्जीवन एसएफबी के TASC, TPP और रिटेल लाइबिलिटीज़ हेड, हितेंद्र झा ने कहा –

“‘उज्जीवन स्वीप स्मार्ट’ के जरिए हम अपने ग्राहकों को उनके बेकार पड़े बैलेंस पर अतिरिक्त कमाई का अवसर दे रहे हैं। यह सुविधा लिक्विडिटी और रिटर्न का एक मजबूत कॉम्बिनेशन है। यह हमारे कस्टमर-सेंट्रिक इनोवेशन और स्मार्ट फंड मैनेजमेंट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो खासतौर पर आज के डिजिटल और तेज़ी से बदलते कारोबारी माहौल के लिए तैयार किया गया है।”

उपलब्धता
‘उज्जीवन स्वीप स्मार्ट’ सुविधा अब नए पात्र मैक्सिमा करंट अकाउंट होल्डर्स के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे अपने रिलेशनशिप मैनेजर से संपर्क करके या नज़दीकी उज्जीवन एसएफबी शाखा में जाकर सक्रिय कर सकते हैं।

Share
पढ़ें   CRIME : धारदार व बटनदार चाकू मंगाने वालों के लिए राजधानी पुलिस हुई सख्त, 318 नग धारदार अनेकों प्रकार के चाकुओं को किया जमा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed