प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 28 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दक्षिण कोरिया के दूसरे दिन के प्रवास में आज कई उद्योगपतियों के साथ बैठक करने वाले हैं । छत्तीसगढ़ में निवेश के बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण कोरिया पहुंचे सीएम ने कल भी कई उद्योगपतियों के साथ बैठक की थी । सीएम का यह विदेश प्रवास छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर काफी अहम माना न रहा है ।
डिप्टी CM आज बिलासपुर जिले के प्रवास पर
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 9 बजकर 45 मिनट में केंद्रीय जेल, बिलासपुर में ‘पुष्प की अभिलाषा’ शक्ति पाठ कार्यक्रम में शामिल होंगे । उसके बाद रतनपुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे । विकास कार्यों की सौगात देने के बाद नेहरू चौक में भेंट मुलाकात कर आमजनों की समस्याएं सुनेंगे । उसके बाद अपने रायपुर स्थित शासकीय निवास के लिए रवाना होंगे ।
चक्रधर समारोह का दूसरा दिन
चक्रधर समारोह के दूसरे दिन आज सुनील मानिकपुरी लोक कर्मा गायन, राजनंदिनी पटनायक ओडिसी, प्रियंका सलूजा कथक, डॉ. राखी रॉय भरतनाट्यम, पं. उदय कुमार मल्लिक शास्त्रीय गायन, देविका देवेन्द्र मंगलामुखी एवं पूजा जैन कथक पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का लखनपुर प्रवास
कैबिनेट मंत्री राजेश आज अपने विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर के प्रवास पर रहेंगे । इस दौरान जगह – जगह पर उनका आतिशी स्वागत होगा । राजेश अग्रवाल के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनका यह दूसरा प्रवास है ।
आज का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी से अति भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। भारी बारिश का मुख्य क्षेत्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की आशंका है।




