8 Mar 2026, Sun

BSP में गणेश चतुर्थी पर गौ मांस काटने का वीडियो वायरल : विरोध में भड़के गौ रक्षक, युवती समेत कई हिरासत में, पुलिस ने अतिरिक्त बल भेजकर हालात किए काबू

बिलासपुर, 28 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन गौ मांस काटने का एक वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा बवाल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय गौ रक्षक और युवकों ने विरोध किया, जिस पर मोहल्ले के लोग भिड़ गए। लाठी-डंडे और हथियार से हुए हमले में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बिल्हा के डोड़कीभाठा ओडिया मोहल्ले की एक युवती बुधवार को गौ मांस काट रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय युवकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और मोहल्ले के लोग गौ रक्षकों से उलझ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी हुई।

हमले में घायल चार युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तनाव को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी, हिर्री और चकरभाठा थानों से पुलिस बल भेजा गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और गौ रक्षकों को थाने ले जाया गया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

गौ मांस जब्त, युवती हिरासत में

पुलिस ने मौके से गौ मांस जब्त कर जांच के लिए सैंपल भेजा है। डीएसपी डीआर टंडन ने बताया कि गौ रक्षकों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। गौ मांस काट रही युवती सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पर आरोप – समय पर नहीं पहुंची

स्थानीय गौ रक्षकों का आरोप है कि उन्होंने घटना की जानकारी पहले ही बिल्हा पुलिस को दे दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई। विरोध के दौरान जब हमला हुआ तब पुलिस मौके पर पहुंची।

पढ़ें   तुकेश रात्रे को नियुक्त किया गया 'छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ' का मीडिया प्रभारी...संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने भी दी बधाई

आरोपी पक्ष का दावा – मरी हुई गाय का मांस

वहीं, मोहल्लेवालों का कहना है कि उन्होंने गाय की हत्या नहीं की है। गाय पहले से मरी हुई थी और मवेशी पालक ने उन्हें दी थी। वे सिर्फ उसका मांस निकाल रहे थे। उनका आरोप है कि विरोध करने वालों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ा

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed