8 Mar 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI के दक्षिण कोरिया प्रवास का अंतिम दिन…DEPUTY CM ARUN SAO रायपुर और मुंगेली में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल…भगवान श्री बलराम जयंती-किसान दिवस को लेकर कृषि विश्वविद्यालय में कार्यक्रम…बस्तर में बाढ़ से हाहाकार के बीच आज भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश प्रवास का आज अंतिम दिन है । आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित गोलमेज बैठक में हिस्सा लेंगे । इस बैठक में निवेश, कौशल विकास और तकनीक स्थानांतरण पर चर्चा होगी । सीएम खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल,स्टील और नवीनीकरण ऊर्जा में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे । सीएम विष्णुदेव साय कल अपने विदेश प्रवास से भारत लौट आएंगे और माना जा रहा है कि 31 अगस्त को सीएम रायपुर पहुंचेंगे ।

डिप्टी CM अरुण साव रायपुर में और मुंगेली के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के बाद मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिलासपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे ।

भगवान श्री बलराम जयंती-किसान दिवस आज

भगवान बलराम जयंती जो किसान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय स्थित कृषि मंडपम्म में आज दोपहर 12 बजे से प्राकृतिक खेती, गौ कृषि वाणिज्यम एवं तिलहन उत्पादन विषय पर राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहेंगे।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने 29 और 30 अगस्त के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में बीते कल से बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश जारी है। दुर्ग और सुकमा जिलों में भी बीते 24 घंटों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान : अब लघु फिल्मों के जरिए जागरूकता लाने का प्रयास, आप भी बनाकर भेजिए दो मिनट की फिल्म, पंजीयन 25 जुलाई तक, मिलेंगे ईनाम

 

 

 

 

 

You Missed