8 Mar 2026, Sun

CG शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई: झारखंड जेल से प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाए गए ओम साईं बेवरेज कम्पनी के डायरेक्टर अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा, आज विशेष न्यायालय में होगी पेशी — पूछताछ में कई बड़े खुलासों की उम्मीद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 अगस्त 2025

शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड जेल में बंद शराब घोटाले के आरोपी और ओम साईं बेवरेज कम्पनी के डायरेक्टर अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को प्रोडक्शन वारंट पर बुधवार देर रात रायपुर लाया गया।

ईओडब्ल्यू की टीम शुक्रवार को दोनों आरोपियों को रायपुर विशेष न्यायालय में पेश करेगी। संभावना है कि कोर्ट से दोनों को पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन किया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ में शराब घोटाले से जुड़े कई अहम राज सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू में पंजीबद्ध आबकारी प्रकरण अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 7 (ए), 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) व भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (ए), 467 (ए), 468 (ए), 471 (ए), 120 (बी) के तहत विवेचना चल रही है। इन्हीं धाराओं के तहत दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।

गौरतलब है कि विदेशी शराब लायसेंसी कंपनी ओम साईं बेवरेज कम्पनी के डायरेक्टर अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा झारखंड शराब प्रकरण में रांची जेल में निरुद्ध थे। इससे पहले इस कंपनी के मुख्य लाभार्थी विजय भाटिया को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि विदेशी शराब में कमीशन संबंधी तथ्यों पर आधारित छठवां अभियोग पत्र 26 अगस्त को विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया जा चुका है।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed