6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण…DEPUTY CM ARUN SAO रहेंगे मुंगेली जिले के दौरे पर…श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन लेंगे श्रम विभाग की समीक्षा बैठक…कई जिलों में भारी बारिश की संभावना…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर में आए बाढ़ का हवाई निरीक्षण करने के साथ ग्राउंड में जाकर लोगों से बातचीत कर बाढ़ के कारण बने स्थिति की समीक्षा करेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम विष्णुदेव साय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी देंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का मुंगेली जिला प्रवास

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11:30 बजे लोरमी में भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के बाद लोरमी के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रायपुर लौट आएंगे ।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 01 सितम्बर को श्रम विभाग की समीक्षा बैठक लेगें

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार 01 सितम्बर को सवेरे 11 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में श्रम विभाग के विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे जिसमें जिलों में पदस्थ मैदानी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने 01 सितंबर यानी आज प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में जमकर बारिश होगी। राजधानी रायपुर की बात करें तो राजधानी में बादल छाए रहने के साथ दिन भर बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Share
पढ़ें   बंगाल-असम रुझानों में भाजपा को बढ़त : छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल; कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी

 

 

 

 

 

You Missed