प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 31 अगस्त 2025

अमिआर्ट अकैडमी ने “AI से कैसे कार्टून और प्रमोशनल वीडियो बनाए जाते हैं” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया। यह कार्यशाला INNOV8, अंतर्राजीय बस स्टैंड, रायपुर में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने आधुनिक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस टूल्स की मदद से कम समय में उच्च गुणवत्ता वाले कार्टून और प्रमोशनल वीडियो बनाने की विधियाँ प्रतिभागियों को समझाई। अमिआर्ट अकैडमी के प्रमुख प्रशिक्षक अमित साहू, सह-फैकल्टी राहुल सर, ललित सर और भूपेंद्र सर ने लाइव डेमो के माध्यम से रचनात्मक वीडियो निर्माण की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया।
अकैडमी के निदेशक ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को डिजिटल क्रिएटिविटी के नए अवसरों से जोड़ना है। प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
अमिआर्ट अकैडमी समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है ताकि युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके कौशल को बढ़ाया जा सके।





