8 Mar 2026, Sun

CG मौसम अलर्ट: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, अगस्त में कंजूसी करने वाले बादल अब करेंगे जमकर मेहरबानी, देखें आपके इलाके में मौसम का अपडेट

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 सितम्बर 2025

पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगस्त में कमजोर पड़ा मानसून अब सितंबर की शुरुआत में प्रदेश में सक्रिय होता नजर आ रहा है। सोमवार दोपहर राजधानी रायपुर में बादल जमकर गरजे और करीब घंटेभर तक झमाझम बरसे। इस दौरान लालपुर मौसम वेधशाला में 34 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है।

अगस्त महीने में प्रदेश में 279 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जो सामान्य के लगभग बराबर रही। हालांकि रायपुर जिले में केवल 178 मिमी बारिश हुई, जो औसत से 156 मिमी कम है। वहीं पूरे सीजन की कुल वर्षा अब तक 908 मिमी तक पहुंच चुकी है, जो सामान्य से महज 4 मिमी कम है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट के ऊपर बने चक्रीय चक्रवात के कारण एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ में रहेगा। 2 से 4 सितंबर तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी और एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा हो सकती है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश का असर खासकर बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिलों पर रहने का अनुमान है।

👉 सितंबर में मानसून की सक्रियता जारी रहने से बारिश का सामान्य आंकड़ा पूरा होने और फसलों के लिए अनुकूल परिस्थिति बनने की संभावना है

Share
पढ़ें   हड़ताल पर आज होगा फैसला : अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की कोर कमेटी की बैठक आज, शाम तक आ सकता है हड़ताल पर फैसला

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed