नवापारा राजिम, 03 सितंबर 2025
मेडिशाईन हॉस्पिटल और इमदाद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नवापारा राजिम में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्था से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


मेडिशाईन हॉस्पिटल की ओर से शिविर में विभिन्न विभागों की चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. संजय अग्रवाल (पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ), डॉ. तुषार बहादुरे (किडनी रोग विशेषज्ञ), डॉ. जोगेश विशनदासानी (हृदय रोग विशेषज्ञ) और डॉ. निशा (जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ) ने मरीजों का परामर्श किया।इमदाद फाउंडेशन से अध्यक्ष हाजी एजाज खत्री, सचिव मो. रजा भाटी, कोषाध्यक्ष शाहिद सुलड़ा, हामिद खत्री, हाजी अतहर रिजवी, जावेद खोखर, नूरूल रिजवी, जुनेद सोलकी, इस्तियाक ढेबर, तौफीक और अशरफ खत्री सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।शिविर में समाज के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे और निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर मेडिशाईन हॉस्पिटल प्रबंधन ने अपने अस्पताल में न्यूनतम दरों पर उपलब्ध स्वास्थ्य पैकेज की घोषणा भी की।



