20 Oct 2026, Tue
Breaking

NHM कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त : अल्टीमेटम के बाद भी प्रदर्शन करने पर हुई कार्रवाई, इस जिले में इतने कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त

बलौदाबाजार/रायपुर, 03 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार के अल्टीमेटम के बाद भी ये कर्मचारी सभी जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच अब हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। बलौदाबाजार जिले में सरकार ने एनएचएम संघ के पदाधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए हेमंत सिंह और कौशलेश तिवारी को बर्खास्त कर दिया है। कल अल्टीमेटम की समय सीमा खत्म होने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया और बर्खास्तगी के आदेश पत्र जारी कर दिए हैं।

बता दें कि कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगें हैं। इनमें संविलियन और जॉब सुरक्षा, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना और ग्रेड पे निर्धारण शामिल हैं। साथ ही कार्यमूल्यांकन पद्धति में सुधार और लंबित 27% वेतन वृद्धि की मांग भी है। कर्मचारी नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकंपा नियुक्ति और मेडिकल अवकाश की सुविधा चाहते हैं। स्थानांतरण नीति और न्यूनतम 10 लाख का चिकित्सा बीमा भी उनकी मांगों में शामिल है।

Share
पढ़ें   CG में बड़ी कार्रवाई : प्रभारी प्राचार्य के साथ व्याख्याता और डिप्टी रेंजर निलंबित, स्कूली छात्रा से RAPE के बाद हुई कार्रवाई