7 Sep 2026, Mon
Breaking

CG के इस शहर के स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश : 6 युवतियों को थाने ले गई पुलिस की टीम, पूछताछ के बाद हो सकती है कार्रवाई

बिलासपुर, 03 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ में भी देह व्यापार का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। भिलाई के बाद अब न्यायधानी बिलासपुर में सैक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें पुलिस ने 6 युवतियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक स्पा सेंटर पर देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने यहां प्लानिंग के साथ छापेमार कार्रवाई की। जहां पुलिस ने 6 युवतियों को दबोचा है।
प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सभी 6 युवतियों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई है। युवतियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है, मामले में पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
Share
पढ़ें   CG में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती : विज्ञापन इसी माह जारी होगा, व्यापम के जरिए होगी भर्ती परीक्षा, पढ़िए सरकार के तरफ से भर्ती को लेकर क्या कहा गया?

 

 

 

 

 

 

 

You Missed