7 Jun 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI रायपुर और रायगढ़ के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…शिक्षक दिवस के मौके पर 64 शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से होंगे सम्मानित…चक्रधर समारोह का होगा समापन…रायपुर सहित कई जिलों में होगी बारिश…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और रायगढ़ जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री निवास से ‘TOUCH the Space’ कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे । उसके बाद राजभवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में भाग लेंगे । इस कार्यक्रम के बाद हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के खरसिया पहुंचेंगे । खरसिया में अटल परिसर का लोकार्पण करने के साथ कई विकास कार्यों की सौगात खरसिया विधानसभा की जनता को देंगे । रात्रि में रायगढ़ के रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम रायगढ़ में ही करेंगे ।

 

 

शिक्षक दिवस पर होगा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

शिक्षक दिवस पांच सितंबर को प्रदेश से दो शिक्षक राष्ट्रपति और 64 शिक्षक राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे। राज्य के जिन दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ है उनमें जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा कोरबा में पदस्थ संतोष कुमार चौरसिया और दुर्ग के माध्यमिक शाला हनोदा की डा. प्रज्ञा सिंह हैं। जो अपनी नवाचारी और प्रभावी शिक्षा कार्य के कारण राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से नवाजे जाएंगे।

उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और सेवाओं के लिए वर्ष 2024-25 के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से कुल 64 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

चक्रधर सम्मान समारोह का समापन आज

40वें चक्रधर समारोह के समापन दिवस, 5 सितम्बर को सांस्कृतिक रंगों की त्रिवेणी बिखरेगी। इस अवसर पर देश के ख्यातनाम कलाकारों द्वारा गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। समापन समारोह की शुरुआत भिलाई के प्रसिद्ध बैंड इंडियन रोलर की गायन प्रस्तुति से होगी, जो अपनी अनूठी शैली के लिए जाना जाता है। इसके बाद दिल्ली की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं पद्मश्री सम्मान प्राप्त डॉ. कमलिनी अस्थाना मंच पर कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का समापन मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध गायक एवं पद्मश्री कैलाश खेर की सजीव गायन प्रस्तुति से होगा। जो समारोह को यादगार बना देंगे। समापन समारोह में सीएम विष्णुदेव साय के साथ कई केबिनेट मंत्री और नेता मौजूद रहेंगे ।

पढ़ें   गरियाबंद में घने कोहरे के चलते देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस पलटी : 10 यात्री घायल, दो की स्तिथि गंभीर

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर,सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, और दुर्ग जिले आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज़ बारिश हुई।

Share

 

 

 

 

 

You Missed