21 Jul 2026, Tue

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल…DEPUTY CM ARUN SAO बेमेतरा और मुंगेली जिले के प्रवास पर…मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार…RAIPUR में मांस – मटन की बिक्री आज बंद…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे और सीधे जागृति मंडल जायेंगे । जागृति मंडल में वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के अंतिम दर्शन करेंगे, जिनका कल स्वर्गवास हो गया था । इसके बाद मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित AROCON -2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे । सीएम विष्णुदेव साय एम्स में आयोजित सर्जिकल रोबोटिक प्रणाली ‘देव हस्त’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

 

 

डिप्टी सीएम अरुण साव बेमेतरा और लोरमी में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बेमेतरा में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे । उसके बाद लोरमी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे । आज रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे ।

लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी

प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। एक युवक ने जान से मारने और घोटाले में फंसाने की धमकी दी है ।

मामला सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है और तत्काल इसकी शिकायत थाने में की गई। शिकायत मिलते ही भटगांव पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रायपुर में आज मांस मटन बिक्री नहीं

रायपुर में आज अनंत चतुर्दशी के मौके पर मांस – मटन की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा । यह आदेश रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश और छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशों के पालन में जारी किया गया है।

पढ़ें   किरण सिंह देव के हाथों फिर से BJP की कमान : किरण सिंह देव ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन, कल होगी नाम की औपचारिक घोषणा, CM के साथ बड़े नेताओं ने दी बधाई

नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन दोनों पावन पर्वों के दौरान शहरभर में स्थित पशुवध गृह और सभी मांस-मटन विक्रय की दुकानें बंद रहेंगी। निगम क्षेत्र के हर वार्ड और जोन में अधिकारी इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करवाएंगे।

नगर निगम ने साफ किया है कि केवल दुकानों पर ही नहीं, बल्कि होटल, रेस्त्रां और ढाबों में भी मांस-मटन परोसने पर रोक रहेगी। यदि किसी प्रतिष्ठान में इस दौरान मांस परोसा जाता है तो निगम की टीम जप्ती की कार्रवाई करेगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

आज का मौसम

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज (शनिवार) बलरामपुर, सरगुजा, रायगढ़, जशपुर, कोरबा, नारायणपुर, कोंडागांव समेत 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां मध्यम बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है, आंधी चल सकती है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। यानी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को बारिश पिछले कुछ दिनों के मुकाबले कम हुई। हालांकि सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो जगहों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

 

Share