5 Sep 2026, Sat
Breaking

मंत्री KEDAR KASHYAP पर लगा चपरासी से मारपीट का आरोप : मंत्री KEDAR KASHYAP बोले : “कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही…ऐसा कुछ हुआ ही नहीं…”, कांग्रेस का आरोप – ‘मंत्री ने कर्मचारी को पीटा और मां – बहन की गालियां दी…’

रायपुर, 07 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन व परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगा है। जगदलपुर सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार शाम नाश्ता बनाने के दौरान मंत्री के सुरक्षाकर्मी उन्हें बुलाकर ले गए, जहां मंत्री ने कमरे का ताला समय पर न खुलवाने पर गुस्से में जूते से पिटाई की और गालियां दीं।

कांग्रेस ने क्या कहा

 

 

इस घटना पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मंत्री का यह व्यवहार बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केदार कश्यप ने अपने पिता बलिराम कश्यप की छवि तक की परवाह नहीं की और यह उनका दंभ और अहंकार दर्शाता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर हमला बोलते हुए लिखा कि भाजपा सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में एक कर्मचारी को मां-बहन की गालियां दीं और कालर पकड़कर पीटा। मां की गाली देने वाले मंत्री का इस्तीफ़ा तो भाजपा को लेना ही चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफ़ी भी मांगनी चाहिए।

मंत्री केदार कश्यप ने क्या कहा?

हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी स्थिति और परिस्थिति में मेरे लिये सहनीय नहीं है। कांग्रेस मुद्दा विहीन है। केवल भ्रामक प्रचार करने का काम कांग्रेस के पास बच गया है। जिस तरह की घटना की बात कहीं जा रही है ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।

 

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

जगदलपुर सर्किट हाउस में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने वनमंत्री केदार कश्यप पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर कार्यकर्ता कीर्ति पाढ़ी जो घटना के समय उपस्थित थे उन्होंने बताया कि मंत्री जी सर्किट हाउस आने की सूचना पर वे भाजपा के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बाहर बैठ कर प्रतीक्षा कर रहे थे। इसलिए दौरान ज़ब केदार कश्यप सर्किट हॉउस पहुंचे तो कार्यकर्ताओं को बाहर बैठे देखकर नाराज हुए।

पढ़ें   8 फरवरी 2026 का राशिफल: अनुशासन और कूटनीति से बदलेगा दिन, मिथुन-तुला-कुंभ को बातचीत से मिलेगा बड़ा फायदा, देखें अपना राशिफल...

कीर्ति पाढ़ी ने बताया कि मंत्री केदार कश्यप जी ने मेरे साथ उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से पूछा कि बाहर क्यों बैठे हो तब विजय पांडे जी ने बताया कि मंत्री जी नहीं आये हैं दरवाजा नहीं खुलेगा। इस बात से मंत्री जी नाराज हुए और उन्होंने कहा कि यहाँ व्यवस्था कौन देखता है? सर्किट का व्यवस्था एक चपरासी के भरोसे छोड़कर जाने वाले अधिकारीयों सहित व्यवस्था देखने वालों व रिटायर होने के बाद पिछले कई दशकों से जमे कर्मचारी को हटाने की बात कही।

मंत्री जी के व्यवहार को लेकर कर्मचारी के द्वारा लगाया गया आरोप झूठा है। कीर्ति ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भी मंत्री जी से निवदेन करके पांडे परिवार यहाँ का व्यवस्था देख रहा है। लेकिन मंत्री जी ने कहा जो हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकता उनके खिलाफ उचित और न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ताओं के प्रति मंत्री केदार कश्यप का समर्पण अद्भुत और प्रशंसनीय है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed