रायपुर, 07 सितंबर 2025
आई एल एस हॉस्पिटल्स, रायपुर ने 7 सितंबर 2025 को वर्ल्ड डोनेशन डे के अवसर पर “मोर रायपुर मोर जीवनदान” के अंतर्गत एक विशेष अंगदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया। मरीन ड्राइव रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंगदान को प्रोत्साहित करना था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अंगदान के प्रति प्रेरित और जागरूक हो सकें। TRAFFIC AIG रायपुर संजय शर्मा ने लोगों से अंगदान में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में Walkathon का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने पैदल मार्च करते हुए मरीन ड्राइव से कटोरा तालाब तक रैली निकाली और “मोर रायपुर मोर जीवन दान” के स्लोगन के साथ अंगदान को प्रोत्साहित किया।


डॉ. सौरभ चोरड़िया ने कहा, “अंगदान महादान है और हर किसी को अपना अंगदान देना चाहिए, जिससे हम दूसरे की जिंदगी बचा सकें और समाज के प्रति अपनी सेवा कर सकें।”
इस अभियान में आई एल एस हॉस्पिटल के चिकित्सक गण, स्टाफ, रायपुरवासी, सुबह मॉर्निंग ग्रुप, विद्यार्थी और व्यापारियों ने अपना सहयोग दिया। यह अभियान पूर्णतः सफल रहा और लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





