6 Jun 2026, Sat
Breaking

भतीजे ने अपने सगे चाचा की कर दी हत्या : दोस्त के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, वजह जान चौक जायेंगे आप, कसडोल थाना की घटना

बलौदाबाजार, 07 सितंबर 2025

बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। कसडोल थाना के पिसीद गांव में भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। वजह थी चाचा का सनकी स्वभाव और आए दिन परिवार के साथ मारपीट करना।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 4 सितंबर को ग्राम मोतीपुर के गौठान के पास पुलिस को एक लाश मिली थी। दोनों हाथ बंधे हुए थे व पीट पर चोट के निशान थे।

 

 

मामले में मार्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पता चला को मृतक ग्राम पिसीद निवासी शिवकुमार साहू है। जिसे उसके भतीजे डीगेश साहू ने अपने दोस्त आकाश निर्मलकर के साथ मिलकर टंगी से वार कर मौत के घाट उतार नदी में रेत में दबा दिया था।

हत्या की वजह थी मृतक सनकी चाचा शिवकुमार का व्यवहार, मृतक सनकी प्रवृत्ति का होने की वजह से अपने भतीजे व अपने परिवार वालो के साथ मारपीट करता था। जिसके बाद भतीजे ने अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भतीजे ने चाचा को ग्राम मोतीपुर शराब पिलाने लेकर गया वहां अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर डाली। मामले का खुलासा कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Share
पढ़ें   CG के मुंगेली में पति-पत्नी की "बंटी और बबली" जोड़ी ने सिंडिकेट बनाकर की 15 लाख की ठगी : पुलिस ने तीन आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार, नकद और बैंक खातों से 8 लाख से अधिक राशि बरामद

 

 

 

 

 

You Missed