8 Mar 2026, Sun

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक…’अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ का शुभारंभ करेंगे CM…नक्सलियों के खिलाफ रणनीति को लेकर यूनिफाइड कमांड की बड़ी बैठक…CONGRESS का BILASPUR में बड़ा प्रदर्शन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज मंत्रालय में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी । इस बार बीजेपी सरकार बनने के बाद पहली बार बैठक में सभी 14 मंत्री (CM के साथ) शामिल होंगे । बैठक में गुरु खुशवंत, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव का स्वागत होगा, क्योंकि ये सभी मंत्री पहली बार बैठक में शामिल होंगे । बैठक में धान खरीदी को लेकर निर्णय बन सकती है साथ है NHM कर्मचारियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है । माना जा रहा है कि इस बैठक में कैबिनेट कोई बड़ा निर्णय लेगी ।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन में श्रम विभाग द्वारा आयोजित अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12 वीं तक निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेशित बच्चों को सम्मान पत्र वितरण करेंगे। इस मौके श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।

यूनिफाइड कमांड की महत्वपूर्ण बैठक आज

यूनिफाइड कमांड की बैठक नया रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में होगी । यह बैठक सीएम विष्णुदेव साय लेंगे । साल में एक बार होने वाली यूनिफाइड कमांड की बैठक में नक्सलवाद पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी साथ ही बस्तर के विकास और बाढ़ के बाद बनी स्थिति पर भी बात होगी ।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अब ओड़िशा में भी किसानों से समर्थन मूल्य और अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के साथ होगी धान की खरीदी : ओड़िशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा के नेतृत्व में आए अध्ययन दल ने की छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था और पीडीएस सिस्टम की सराहना, ओड़िशा में भी लागू होगी जीरो टॉलरेंस नीति

बैठक में डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक (प्रभारी) अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग सहित केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे ।

कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम करने जा रही है । इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।

आज का मौसम

पूरे छत्तीसगढ़ में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। आंधी चल सकती है। बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन चार जिलों में भारी बारिश का भी यलो अलर्ट है।

सोमवार की बात करें तो रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के एक से दो जगहों पर भारी बारिश हुई है। रायपुर में दोपहर के बाद मौसम बदला और तेज बारिश हुई। वहीं प्रदेश के अन्य संभागों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

Share

 

 

 

 

 

You Missed