7 Mar 2026, Sat

सुकमा में CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली : 6 पेज का सुसाइड नोट मिला; 45 दिन में तीसरी आत्महत्या, छुट्टी और तनाव बना वजह

सुकमा, 09 सितंबर 2025
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार रात एक और सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान निलेश कुमार गर्ग (मध्य प्रदेश निवासी) के रूप में हुई है, जो इंजरम स्थित 219 बटालियन में पदस्थ था। देर रात करीब 10:30 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मौके से 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें क्या लिखा है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

16 दिन पहले भी हुई थी सुसाइड की घटना

सुकमा में ही 16 दिन पहले बिहार के रहने वाले एक अन्य जवान ने भी खुदकुशी कर ली थी। वह हाल ही में छुट्टी से लौटकर कैंप आया था और ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से गोली मार ली। आत्मघाती कदम की वजह उस समय भी सामने नहीं आ पाई थी।

30 जुलाई को बीजापुर में जवान ने की थी आत्महत्या

30 जुलाई को बीजापुर जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र में तैनात जवान पप्पू यादव (22वीं बटालियन, मिनगाचल, निवासी भोजपुर बिहार) ने भी आत्महत्या कर ली थी। उसने बैरक में सुबह 5 बजे अपनी राइफल से गोली मार ली थी। जवान एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था।

क्यों कर रहे हैं जवान आत्महत्या?

बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों की आत्महत्या के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं—

  • छुट्टी ना मिलना सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है।
  • कई जवान छुट्टी से लौटने के बाद पारिवारिक तनाव के चलते भी आत्मघाती कदम उठा लेते हैं।
  • जवानों और अधिकारियों के बीच कम्युनिकेशन गैप होने से समस्याएं सामने नहीं आ पातीं।
  • कई बार जवानों के बीच आपसी विवाद या मजाक भी गंभीर नतीजों तक पहुंचा देता है।
पढ़ें   होली के रंग : गणेश शंकर मिश्रा ने पैतृक ग्राम मूरा में मनाई होली, क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने की शिरकत

लगातार हो रही इन घटनाओं ने फोर्स की कार्यप्रणाली और जवानों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed