7 Jun 2026, Sun
Breaking

CG में सनसनीखेज मामला : 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान, युवती की बहन बोलीं : “मुस्लिम युवक मेरी बहन पर डालता था बुर्का पहनने का दबाव”

• बहन का आरोप – मंदिर जाने से मना करता था मुस्लिम युवक

उदयपुर, 12 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है । जानकारी के मुताबिक प्रेमजाल के चक्कर में फंसी नाबालिग युवती को उसका ब्वॉयफ्रेंड मंदिर जाने से मना करता था और बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाता था । इससे तंग आकर नाबालिक युवती ने परेशान होकर फांसी पर लटक कर जान दे दी। मामले में पुलिस जांच कर रही है। मामला थाना क्षेत्र उदयपुर की है।

 

 

बीते मंगलवार को 11वीं की छात्रा ने दोपहर करीब 1:30 बजे अपने ही घर के कमरे में बकरी बांधने वाली रस्सी के सहारे मयार में फांसी पर लटक कर खुदकुशी कर ली। यह तब मालूम हुआ जब मृतका की माता अपने काम से दोपहर 3 बजे घर लौटी तब घर की एक कमरा अंदर से बंद था, उसने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दिया लेकिन अनसुना होने पर उसे शंका हुई, तो दरवाजा की गैप से लकड़ी के सहारे सुडकुनी खुली, तब अपने बेटी को फांसी पर लटक कर देख जोर-जोर से चिल्ला कर रोने लगी।

महिला की आवाज को सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर फांसी के फंदे से लाश को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर भेजा । देर शाम होने के कारण घटना के अगले दिन बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस डेड बॉडी परिजन को सुपुर्द किया।

मृतिका को धमकाता था आरोपी

मृतिका के पिता का आरोप है कि आरोपी मारपीट कर धमकता था और काला कपड़ा पढ़ने के लिए दबाव बनाता था उसका कहना था हमारे धर्म में मंदिर पर पूजा पाठ नहीं करते हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस लव जिहाद से जुड़े हुए एंगल से लेकर मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल सहित गंभीरता पूर्वक हर पहलू पर जांच कर रही है।

पढ़ें   रात की नींद बनी मौत की वजह: CAF कैंप में साथी जवान ने बरसाई गोली, खैरागढ़ में सनसनी

मृतिका के पिता ने क्या कहा?

मृतिका के पिता ने बताया मेरी बेटी उदयपुर में तीन-चार महीने पहले से क्वार्टर लेकर पढ़ाई करती थी। गणेश चतुर्थी के दिन गांव के अस्पताल सामने हेलमेट लगाकर एक लड़का हाथ खींच कर रहा था, मंदिर जाने से मना करता था, लड़का की धमकाने से बेटी खुदकुशी कर ली। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा हो।

फॉरेंसिक लैब में बिसरा जांच करा रहे 

उदयपुर बीएमओ डॉ योगेन्द्र पैकरा ने कहा बिसरा रिजर्व करके फॉरेंसिक लैब अंबिकापुर जांच करने भेजे हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर बता पाऊंगा।

मृतिका के हाथ में आरोपी का नाम, गिरफ्तार कर भेजा जेल

उदयपुर टीआई शिशिर कांत सिंह ने बताया मृतिका और आरोपी दोनों नाबालिक हैं। फांसी पर झूलती हुई लाश को पुलिस नीचे उतारी तब देखा मृतिका के हाथों में आरोपी का “कलम” से नाम लिखा हुआ था। मामले में मर्ग कायम कर आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Share

 

 

 

 

 

You Missed