8 Mar 2026, Sun

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दौरा: पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, 6580 करोड़ की रेल परियोजनाओं और 45 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

नेशनल डेस्क, मीडिया 24

पटना/पूर्णिया, 15 सितम्बर 2025

विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी 6,580 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और 45,000 करोड़ रुपये की विभिन्न स्थानीय विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतरा, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग खेतों से होते हुए एयरपोर्ट की ओर बढ़ते नजर आए। पीएम मोदी की एक झलक पाने की लोगों में भारी उत्सुकता देखी गई।

इस बीच, प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए जीविका दीदियों को गाड़ी नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर भंगहा पंचायत के चैनपुरा के निकट जीविका दीदियों ने गाड़ी न मिलने पर एनएच 107 मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।


Share
पढ़ें   वन आधारित आजीविका से आदिवासी समाज को मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सरकार कर रही है सतत प्रयास, नीति आयोग संग मिलकर बनाई कार्ययोजना

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed