रायपुर, 16 सितंबर 2025
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज से तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे यहां कांग्रेस के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान में हिस्सा लेंगे और आठ जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

पायलट 16 सितंबर को शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा में शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे रायगढ़ से कोरबा रवाना होंगे, जहां रात्रि 7.30 बजे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान’ में भाग लेंगे।
17 सितंबर को सुबह 10 बजे वे कोरबा से रतनपुर (जिला बिलासपुर) जाएंगे। यहां 11.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद
- दोपहर 12 बजे रतनपुर से तखतपुर के लिये प्रस्थान,
- 12.30 बजे तखतपुर में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’,
- दोपहर 2 बजे तखतपुर से मुंगेली,
- 2.30 बजे मुंगेली में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’,
- शाम 4 बजे मुंगेली से बेमेतरा,
- 4.30 बजे बेमेतरा में रैली,
- शाम 6 बजे बेमेतरा से राजनांदगांव प्रस्थान,
- रात्रि 8 बजे राजनांदगांव आगमन।
18 सितंबर को सुबह 11 बजे पायलट राजनांदगांव में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे। इसके बाद
- दोपहर 12 बजे दुर्ग के लिये प्रस्थान,
- 12.30 बजे दुर्ग में रैली,
- 2.45 बजे भिलाई में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’।
कांग्रेस के इस अभियान के दौरान सचिन पायलट जिलों के कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात करेंगे। वे पीसीसी के कार्य, ब्लॉक कमेटियों की सक्रियता और स्थानीय राजनीतिक हालात की जानकारी लेंगे। हाल ही में पार्टी में उठे अंतर्कलह के बीच यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के रूप में देखा जा रहा है।





