7 Mar 2026, Sat

CG मौसम अलर्ट : बिलासपुर समेत उत्तर-मध्य जिलों में लगातार बारिश से मौसम सुहाना, 17 सितंबर से होगी बारिश की रफ्तार धीमी, मौसम विभाग ने जताई गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर अभी भी जारी है। बिलासपुर और आसपास के इलाकों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश ने सोमवार को भी शहर को भिगोया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

15 सितंबर को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। वहीं, जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज हुआ।

17 सितंबर से कम होगी बारिश की तीव्रता
मौसम विभाग ने बताया कि 17 सितंबर से गरज-चमक के साथ बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। बीते 24 घंटों में राजनांदगांव में 6 सेमी, बलरामपुर में 5 सेमी और बिलासपुर में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई। विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है।

चक्रीय परिसंचरण का असर
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूर्वी बिहार के पास दो चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। इनमें से एक 3.1 किमी और दूसरा 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है। इन्हीं के प्रभाव से 16 सितंबर को प्रदेश में कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की विदाई से पहले अगले पखवाड़े तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है।


Share
पढ़ें   200 घरों में धर्मांतरण की साजिश का खुलासा: राजनांदगांव से चल रहा था नेटवर्क, अवैध चर्च-आश्रम पर छापा, नाबालिगों का रेस्क्यू

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.