10 Mar 2026, Tue
Breaking

75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसंपर्क और यात्राओं का सफर जारी : मध्यप्रदेश से देंगे कल्याणकारी योजनाओं की सौगात, त्रिपुरा-अरुणाचल दौरे की भी तैयारी

नई दिल्ली/रायपुर, 17 सितंबर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए हैं। देश और दुनिया के दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस खास अवसर पर वे मध्यप्रदेश में रहेंगे, जहां वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

हाल ही में दो दिन के पूर्वोत्तर दौरे से लौटे प्रधानमंत्री इस माह के अंत में एक बार फिर त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। आरएसएस प्रचारक के दिनों से ही लगातार यात्राएं उनकी पहचान रही हैं, जो आज भी जारी है। मोदी की यात्राएं केवल भाषण तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जनता से प्रत्यक्ष संवाद और फीडबैक लेने का जरिया भी बनती हैं।

राजनीति में उनके सफर पर नजर डालें तो 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथयात्रा और 1991 की एकता यात्रा ने भाजपा के राष्ट्रीय उभार में अहम भूमिका निभाई। श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना आतंकवाद के खिलाफ साहसिक प्रतीक बना। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने गुजरात गौरव यात्रा (2002) और स्वर्णिम गुजरात यात्रा (2010) के जरिए जनता से जुड़ाव कायम रखा।

भाजपा नेता अनिल बलूनी के मुताबिक, “मोदी की हर यात्रा जनता से जुड़ाव का पुल रही, जो उनकी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ी थी।”

प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी ने संवाद की परंपरा ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों से आगे बढ़ाई। इसमें वे आम लोगों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय गर्व से जोड़ते रहे हैं। कोविड महामारी के समय उनके संदेशों ने स्वास्थ्य संकट को जनआंदोलन का रूप दिया, तो सुरक्षा चुनौतियों के दौरान उनका वाक्य “घर में घुस के मारेंगे” सामूहिक संकल्प का प्रतीक बना।

पढ़ें   सफल कार्यवाही : मौका देख युवक ने नाबालिक किशोरी से की छेड़खानी, आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

चंद्रयान-2 की विफलता पर इसरो वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाना और छात्रों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ के जरिए मार्गदर्शन देना उनकी संवेदनशील और सलाहकार छवि को मजबूत करता है।

आज 75 वर्ष की उम्र में भी नरेंद्र मोदी का जनसंपर्क और यात्राओं पर फोकस जारी है, जो उनकी राजनीति की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed