8 Mar 2026, Sun

CG के सरगुजा में पिता ने 2 साल के बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला, शराब के नशे में किया हृदय विदारक कृत्य

सरगुजा, 17 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के दरिमा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करजी गांव के जुगलाल सिंह (26) ने अपने 2 साल के बेटे हर्षित को घर में बेरहमी से पीटकर और जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी विनीता सिंह (24) को फोन कर कहा कि, “तेरे बेटे को मार दिया है।”

जानकारी के अनुसार, जुगलाल और विनीता की शादी साल 2022 में हुई थी और साल 2023 में उनका बेटा हर्षित हुआ। लेकिन पति की शराब पीने की आदत और घरेलू हिंसा के चलते पत्नी विनीता अपने बेटे के साथ पिछले एक साल से मायके में रह रही थी।

कुछ दिन पहले जुगलाल ने अपने बेटे को लेकर पत्नी को मनाने की कोशिश की और कहा कि, “तेरे बिना मैं नहीं जी पाऊंगा।” पत्नी ने मना कर दिया, इसके बाद जुगलाल ने हर्षित को अपने साथ घर ले आया। 16 सितंबर को दोपहर में शराब के नशे में धुत होकर जुगलाल ने बच्चे को घसीटकर घर के अंदर ले जाकर पहले पीटा और फिर जमीन पर पटक दिया।

भारी चोटों से घायल हर्षित को परिवार ने करजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने आरोपी जुगलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विनीता सिंह ने बताया कि, “मेरा पति हमेशा नशे में मारपीट करता था। प्रताड़ित होकर मैं मायके चली गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले उसने हर्षित को मेरे पास से लेकर आ गया। घटना के समय वह नशे में था।”

पढ़ें   छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से मिली बड़ी उपलब्धि: वित्तीय प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 250 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, पारदर्शी शासन और डिजिटल सुधारों की हुई सराहना

यह मामला छत्तीसगढ़ में घरेलू हिंसा और शराब के दुष्प्रभाव की गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आया है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed