7 Mar 2026, Sat

पीएम सूर्यघर योजना में डबल सब्सिडी से दोगुनी हुई रफ्तार : 58,500 आवेदन, 6,500 घरों में सोलर पैनल, 17,000 स्थापना जारी, हॉफ बिजली बिल से शून्य बिल की ओर बढ़ रहे उपभोक्ता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 सितंबर 2025


प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। राज्य सरकार द्वारा केन्द्र की तर्ज पर सब्सिडी देने से आवेदन और स्थापना की गति दोगुनी हो गई है। अब तक 58,500 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है, जिनमें से 6,500 घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लग चुके हैं और 17,000 घरों में स्थापना की प्रक्रिया जारी है।

केन्द्र सरकार पहले से ही 1 किलोवाट पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये और 3 किलोवाट पर 78,000 रुपये की सब्सिडी दे रही थी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 जून 2025 को राज्य मंत्री परिषद की बैठक में राज्य सब्सिडी की घोषणा की थी। इसके तहत 1 किलोवाट पर 15,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 30,000 रुपये और 3 किलोवाट पर 30,000 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी मिल रही है। अब कुल सब्सिडी क्रमशः 45,000 रुपये, 90,000 रुपये और 1,08,000 रुपये तक हो गई है। साथ ही उपभोक्ताओं को बैंकों से 10 वर्षों के लिए 6% ब्याज दर पर आसान ऋण की सुविधा भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर यह भी व्यवस्था की गई है कि स्थापना के एक माह के भीतर राज्य सब्सिडी हितग्राहियों के खाते में जमा हो जाएगी। हाल ही में 8 सितंबर को 618 हितग्राहियों को 1.85 करोड़ रुपये की सब्सिडी सीधे बैंक खातों में अंतरित की गई। इससे उपभोक्ताओं का विश्वास और उत्साह तेजी से बढ़ा है।

राज्य सब्सिडी लागू होने से पहले औसत मासिक आवेदन संख्या 1,607 और स्थापना 337 थी, जबकि अब यह बढ़कर क्रमशः 3,906 और 744 हो गई है।
योजना के प्रति यह उत्साह बताता है कि लोग अब सिर्फ सरकारी सस्ती बिजली पर निर्भर रहने की बजाय आत्मनिर्भर ऊर्जा विकल्पों की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

Share
पढ़ें   महानदी ट्रांस क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात, बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के प्रयास से मिली करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात, किसानों की वर्षों पुरानी मांग होगी अब पूरी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.