10 Mar 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय देंगे राजिम को ट्रेन की सौगात…सुदर्शन न्यूज के कॉन्क्लेव ‘निखरता छत्तीसगढ़’ में CM के साथ विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी CM और कई कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल…कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम दो दिनों के गुजरात प्रवास पर… स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव लेंगे शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजिम को बड़ी सौगात देंगे । रायपुर से राजिम के लिए आज से ट्रेन की शुरुआत हो जाएगी । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12 बजे राजिम से रायपुर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । सीएम इस कार्यक्रम के बाद मंत्रालय में ‘राज्योत्सव 2025’ की तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे ।

सुदर्शन न्यूज का ‘निखरता छत्तीसगढ़’ का कॉन्क्लेव आज

राष्ट्रवादी पत्रकारिता के लिए पहचान बनाने वाली सुदर्शन न्यूज का कॉन्क्लेव आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में होगी । कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से होगी । इस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े और कई केबिनेट मंत्री शामिल होंगे । कार्यक्रम में सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके मौजूद रहेंगे ।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम का 18 व 19 सितंबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम दो दिवसीय गुजरात प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 18 सितंबर को अहमदाबाद में आयोजित “राइजिंग एग्री समिट” में शामिल होंगे, जहां देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

मंत्री रामविचार नेताम 19 सितंबर को आणंद जिले के प्रसिद्ध अमूल प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करेंगे। यहाँ वे डेयरी प्रबंधन, आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों और मूल्य संवर्धन की प्रक्रियाओं का अवलोकन करेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ में डेयरी और पशुधन क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अनुभवों का आदान-प्रदान हो सके।

पढ़ें   कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे रायपुर : एयरपोर्ट में CM भूपेश बघेल ने किया स्वागत, आवास योजना की सौगात देने बिलासपुर रवाना होंगे राहुल

इस प्रवास के दौरान उनके साथ पशुधन विकास विभाग के निदेशक  चंद्रकांत वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे। इस यात्रा से प्राप्त अनुभवों से राज्य की नीतियों और योजनाओं में शामिल कर किसानों और पशुपालकों के लिए नए अवसर सृजित किए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे विभागीय कामकाज की समीक्षा ,18 सितंबर को मंत्रालय में होगी बैठक

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में कल 18 सितम्बर को सुबह 11ः00 बजे से मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।

बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में भवन विहीन एवं डिस्मेन्टल योग्य शालाओं की स्थिति, लघु मरम्मत कार्य, शौचालयों की मरम्मत, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं सायकल वितरण, लंबित पेंशन और वेतन निर्धारण, सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों को हितलाभ भुगतान, न्यायालयीन प्रकरण की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की जाएगी । इसी प्रकार छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम, रजत जयंती कार्यक्रम तथा सेजेस भर्ती की अद्यतन स्थिति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसके साथ ही स्थापना, वित्त, लेखा शाखा में लंबे समय से पदस्थ क्लेरिकल स्टाफ की जानकारी, आगामी 03 वर्षों की कार्ययोजना, पी.एम. ई-विद्या चौनल एवं दीक्षा पोर्टल के प्रचार-प्रसार, नवीन डाइट सूरजपुर एवं गरियाबंद में पदस्थापना की कार्यवाही तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सतत मॉनिटरिंग जैसे विषय भी एजेंडा में शामिल हैं।

आज का मौसम

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed