7 Jun 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : पवित्र नवरात्र पर्व की शुरुआत आज से…GST रिफॉर्म लागू…CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में लेंगे जल संसाधन विभाग की बैठक…DEPUTY CM अरुण साव बस्तर प्रवास पर…EOW की बड़ी कार्रवाई में सौम्या के करीबी पर शिकंजा…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 सितंबर 2025

आज शारदीय नवरात्र का पहला दिन है। यह दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित है, जो हिमालय की पुत्री हैं और मां दुर्गा का प्रथम रूप हैं। इस दिन कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले इस महाव्रत की शुरुआत होती है। कहते हैं कि इस व्रत (Shardiya Navratri 2025) का पालन करने से मां दुर्गा की कृपा मिलती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है।

 

 

GST रिफॉर्म हुई लागू

नवरात्र की शुरुआत के साथ-साथ सरकार ने जो कई जरूरी सामानों पर जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा की थी, आज से यानी 22 सितंबर से प्रभावी हो गई हैं। रोजमर्रा की चीजों से लेकर गाड़ियां और अन्य वस्तुएं सोमवार से सस्ती हो गई हैं। इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। आपको बता दें, जीएसटी सुधार के तहत सरकार ने अब चार की जगह सिर्फ दो जीएसटी स्लैब- 5% और 18% रखा है। एक अलग से 40% का नया टैक्स ब्रैकेट भी तय किया गया है, जो अल्ट्रा लग्जरी सामानों या वस्तुओं पर लागू किया गया है।

CM विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम

सीएम विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की बड़ी बैठक लेंगे । बैठक में विभाग के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे ।बैठक के बाद सीएम शाम को अग्रसेन जयंती समारोह में भाग लेंगे ।

डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर प्रवास पर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे । नवरात्र के पहले दिन मां दंतेश्वरी जी का दर्शन करेंगे । बस्तर ओलंपिक पंजीयन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट आएंगे ।

पढ़ें   CG निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले - जनता का मिला आशीर्वाद, अटल विश्वास पत्र के हर वादे को करेंगे पूरा

EOW का बड़ा छापा

शराब घोटाले मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने तीन राज्यो में करीब 07 ठिकानों पर तलाशी कार्यवाही शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार इस घोटाले से जुड़े कारोबारी अवधेश यादव के रायपुरा देवनगरी सोसाइटी स्थित मकान समेत उसके दो करीबियों के अलावा झारखंड में 02 ठिकाने और बिहार में 02 ठिकानों पर दबिश दी।

बिहार, झारखंड में कारोबारी अवधेश यादव के रिश्तेदारों के घर पर भी EOW की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि अवधेश यादव, कवासी लखमा का खास आदमी बताया जा रहा है और कवासी के बेटे हरीश लखमा के इशारे पर पूरे बस्तर संभाग में सरकारी शराब दुकानों से पूर्ववर्ती सरकार के समय शराब सिंडिकेट की शराब की अफरातफरी करने का आरोप है।

सौम्या चौरसिया का निज सहायक के ठिकानों पर छापा

वही अवैध कोल लेवी वसूली घोटाले मामले में भी EOW ने रेड़ कार्यवाही की है। ये रेड़ कार्रवाई जयचंद कोसले के रायपुर और जांजगीर-चांपा स्थित ठिकानों पर की गई है। EOW से मिली जानकारी के मुताबिक कोसले के बारे में बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया का निज सहायक रहा है और घोटाले में मुख्य सहयोगी के रूप में काम करता था। जयचंद कोसले द्वारा इस घोटाले से करीब 50 करोड़ रुपये की काली कमाई की गई है

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, कोरिया, सरगुजा, राजनांदगांव, दुर्ग,बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश होने की संभावना।इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

Share