8 Sep 2026, Tue
Breaking

CG CRIME NEWS : तंत्र – मंत्र के चक्कर में भतीजे ने चाचा की गला रेतकर की हत्या, आरोपी भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर, 22 सितंबर 3025

जांजगीर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला समाने आ रहा है, यहां चांपा थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के शक में एक युवक ने अपने ही चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजीत पाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना चांपा के वार्ड नंबर 15 कोटा डबरी की है, जहां 65 वर्षीय राम प्रसाद पाल की उनके भतीजे अजीत पाल ने हसिया से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को अपने चाचा पर तंत्र-मंत्र करने का शक था, जिससे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल चांपा पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

 

Share
पढ़ें   भारत माला मुआवजा घोटाला: छत्तीसगढ़ में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, रायपुर–महासमुंद में 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

 

 

 

 

 

You Missed