दिल्ली, 25 सितंबर 2025। कार प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी – स्कोडा ऑटो इंडिया अपनी लीजेंडरी सेडान ऑक्टेविया आरएस की वापसी करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि इस ग्लोबल आइकॉनिक कार की प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर 2025 से स्कोडा ऑटो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। भारत में यह कार सीमित संख्या में फुल-बिल्ट यूनिट (FBU) के रूप में उपलब्ध होगी।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा,
“इस साल की शुरुआत में हमने वादा किया था कि एक ग्लोबल आइकॉन भारत में वापसी करेगा। आज हमें गर्व है कि हम ऑक्टेविया आरएस के साथ उस वादे को पूरा कर रहे हैं। यह कार सिर्फ एक मॉडल की वापसी नहीं, बल्कि जज़्बे की वापसी है – परफॉर्मेंस, उम्मीदों और ड्राइविंग के असली जुनून का प्रतीक।”

- लीजेंडरी बैज “RS” – रैली स्पोर्ट का प्रतीक, परफॉर्मेंस और सटीकता की निशानी।
- नई ऑक्टेविया आरएस – पहले से ज्यादा शार्प, बोल्ड और एक्सक्लूसिव डिजाइन।
- भारत में 2004 में आई पहली टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन पैसेंजर कार।
- मोटरस्पोर्ट से प्रेरित इंजीनियरिंग, जिसे हर जेनरेशन में जबरदस्त प्यार मिला।
नई ऑक्टेविया आरएस की प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और यह सिर्फ सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी। कार शौकीनों के बीच पहले से ही उत्साह चरम पर है और माना जा रहा है कि लॉन्च के साथ ही यह कार मार्केट में धूम मचा देगी।



