9 Mar 2026, Mon
Breaking

डिप्टी CM अरुण साव ने लोरमी विधानसभा के 10 गांवों में लगाई जनचौपाल : 88 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा, 20 महीने में किए गए कामों का दिया हिसाब

लोरमी, 26 सितंबर 2025

उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी विधानसभा के 10 गांवों में जन चौपाल लगाकर परिवारजनों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इन गांवों में अरुण साव ने 88 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। वहीं गुरुवार को सात गांवों में जन चौपाल लगाकर 94 लाख रुपए का ऐलान किया। गांवों में अरुण साव ने अपने परिवारजनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी, एवं मां जगदंबे से समस्त लोरमी वासियों के लिए सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

डिप्टी साव ने विकास कार्यों का दिया हिसाब

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बटही, सेमरसल, तेलियापुरान, मसना, ठरकपुर, पैजनियां, सुकली, विचारपुर, डिंडोल में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। साथ ही सरकार द्वारा 20 महीने में किए गए विकास कार्यों का हिसाब दिया। एक-एक कार्यों में लगे राशि की जानकारी दी। चौपाल में मौजूद लोगों से इसकी पुष्टि भी की।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, साय सरकार शहरों के साथ गांवों के विकास के लिए कार्य कर रही है। साथ महिलाओं को सशक्त करने महतारी वंदन योजना और महतारी सदन बनाकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही है। किसानों की खुशहाली और तरक्की के लिए धान 3100 रुपए में खरीदी की जा रही है। सरकार ने किसानों को दो साल का बोनस दिया। वहीं मोदी सरकार भी किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों को लाभ पहुंचा रही है।

उप मुख्यमंत्री साव ने की विकास कार्यों की घोषणा

  1. बटही में महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए
  2. सेमरसल में ठाकुर देव के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए
  3. तेलियापुरान में परिवार जनों की मांग पर मानस मंच शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए
  4. मसना में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए घोषणा की।
  5. ठरकपुर गांव के दुर्गा मंच निर्माण के लिए 7 लाख रुपए
  6. पैजनियां गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए
  7. सुकली में मानस शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए
  8. विचारपुर में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए एवं सीसी रोड बनाने 5 लाख रुपए
  9. डिंडोल में नाली निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, दुर्गा मंच के लिए 5 लाख रुपए
पढ़ें   CG में आज गरज चमक के साथ बरसेंगे बदरा : लगातार गिर रहा पारा, सरगुजा छोड़ छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों में मॉनसून एक्टिव

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed