
मनोरंजन डेस्क
मुंबई, 26 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के सीहोर से सीधे बॉलीवुड की रौशनी तक का सफर तय करने वाले अरहान पटेल ने महेश भट्ट और निर्देशक सुहृता दास की फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया।
किसान पिता के बेटे अरहान ने लंबे संघर्ष और मेहनत के बाद यह मौका पाया। फिल्म में उनकी जोड़ी और कहानी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
अरहान पटेल ने कहा, “सुहृता मैम की फिल्म एक बेहद काव्यात्मक और आत्मा को छू लेने वाली कहानी है। उन्होंने मुझमें वह क्षमता देखी, जिससे मुझे रोहन के किरदार के लिए चुना गया। महेश भट्ट और सुहृता दास के मार्गदर्शन में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।“
महेश भट्ट कैंप ने पहले भी जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, आदित्य रॉय कपूर और कंगना रनौत जैसे सितारे लॉन्च किए हैं। अरहान का सफर यह साबित करता है कि टैलेंट और मेहनत के सामने बैकग्राउंड कोई रुकावट नहीं।
सीहोर के छोटे कस्बे से निकलकर बॉलीवुड का हीरो बनने वाले अरहान पटेल की कहानी देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि सही मार्गदर्शन और जज़्बे से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।
फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ 26 सितंबर से सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।





