9 Sep 2026, Wed
Breaking

रायपुर के सिलतरा में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरने से कई मजूदरों की गई जान, राहत और बचाव कार्य जारी

रायपुर, 26 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक निर्माणाधीन प्लांट का कुछ हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई मजदूरों की दबकर मरने की खबर हैं। हालंकि इसकी पुष्टि होना बांकी है। वहीं 6 से 7 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सिलतरा चौकी इलाके का है। दरअसल, यहां एक प्लांट में निमार्ण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान प्लांट का कुछ हिस्सा गिर गया। जिसमें कई मजदूर दब गए। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में कई लोगों की मरने की खबर सामने आई है। लेकिन अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। वहीं इस हादसे में 6 से सात मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी में जुट गई है।

Share
पढ़ें   CG में रियल एस्टेट पर बड़ा बदलाव: केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने गाइडलाइन दरों में संशोधन, अब फ्लैट-भूखंड की कीमतों में मिलेगी छूट

 

 

 

 

 

You Missed