23 Jul 2026, Thu

CG में एल्विश यादव और अंजली अरोरा का विरोध : गरबा उत्सव में आने वाले थे, हिंदू संगठन के सदस्यों ने कहा – ‘…ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो हमारी भावनाओं को आहत करते हैं’

• दोनों के फोटो पर लगाई आग

• विरोध के बाद शहर का माहौल गर्म

अंबिकापुर, 27 सितंबर 2025

 

 

अंबिकापुर शहर में आयोजित हो रहे गरबा उत्सव को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। स्थानीय हिन्दू संगठन ने इस गरबा आयोजन का विरोध शुरू कर दिया है। विरोध का कारण बताया जा रहा है कि गरबा में बुलाये जा रहे सेलिब्रिटी एल्विश यादव और अंजली अरोरा को लेकर संगठन असंतुष्ट है।

 

एल्विश और अंजली की फोटो में आग

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एल्विश यादव और अंजली अरोरा की फोटो में आग लगाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। शहर के प्रमुख स्थानों में ये प्रदर्शन किया गया, जिसमें संगठन ने गरबा में इन दोनों सेलिब्रिटी के शामिल होने पर कड़ा विरोध जताया।

हिंदुओं ने की जोरदार नारेबाजी

शहर के घड़ी चौक पर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए गरबा आयोजकों से इन सेलिब्रिटीज को कार्यक्रम से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसे लोग जो उनकी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें गरबा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होना चाहिए।

हिन्दू संगठन के सदस्यों ने क्या कहा?

हिन्दू संगठन के सदस्यों ने कहा, “हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो हमारी भावनाओं को आहत करते हैं। गरबा एक पवित्र उत्सव है, और इसमें आने वाले कलाकारों का सम्मान और प्रतिष्ठा हमारी संस्कृति के अनुरूप होनी चाहिए।” विरोध प्रदर्शन के दौरान, कुछ स्थानों पर तनाव के संकेत भी देखने को मिले, लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पढ़ें   CG में जवानों ने 28 नक्सलियों को किया ढेर : AK 47, SLR के साथ कई नक्सली सामग्री बरामद, CM ने जवानों के अदम्य साहस और हौसले को किया नमन

गरबा आयोजन के आयोजकों ने फिलहाल इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर विचार कर रहे हैं।

Share