12 Mar 2026, Thu
Breaking

रायपुर में ISHRAE कॉन्क्लेव और TVC25 टॉक: ऊर्जा दक्षता से स्मार्ट बिल्डिंग्स तक हुई बड़ी चर्चा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति ने जीता दिल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 सितंबर 2025

ईशरे (ISHRAE) रायपुर चैप्टर द्वारा 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय रीजनल चैप्टर्स कॉन्फ्रेंस (RCC) और TVC25 टॉक ऑन विकसित छत्तीसगढ़ का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के पहले दिन द्वितीय रीजनल चैप्टर्स कॉन्फ्रेंस में ईशरे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत कुमार दास और आरडी अमरेंद्र गोस्वामी समेत गुवाहाटी, रांची, भुवनेश्वर, कोलकाता और दिल्ली से आए प्रतिनिधि शामिल हुए। इस सत्र में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई।

तकनीकी सत्रों में ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा नियम और नवीन HVAC/R तकनीकों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। वहीं, पैनल डिस्कशन में पाइपलाइन परियोजनाओं, एनर्जी मॉनिटरिंग और स्मार्ट बिल्डिंग्स जैसे विषयों पर अहम चर्चा हुई। डेलीगेट्स के लिए स्थानीय कंपनियों के साथ ब्रेकआउट सत्र भी रखे गए। साथ ही छत्तीसगढ़ी नृत्य-गीत और लोककला के प्रदर्शन ने प्रतिभागियों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया।

समापन अवसर पर TVC25 का आयोजन हुआ। इस दौरान क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और अपैक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने रायपुर चैप्टर के अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा को इस आयोजन की सफलता पर बधाई दी और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सिद्धांत शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली टीम, स्पॉन्सर्स और सभी प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि आगे के लिए प्रेरणादायी साबित होगी।


Share
पढ़ें   नवा रायपुर सेक्टर 19 में 49 करोड़ 50 लाख की लागत से 3.14 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त कृषि भवन, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ कृषि भवन की रखी आधारशिला

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed