12 Mar 2026, Thu
Breaking

रायपुर में नाबालिग का ड्रग्स वीडियो वायरल: कार में MDMA की लाइन बनाकर नोट से खींचता दिखा लड़का, इंस्टाग्राम पर अपलोड कर बनाई शो ऑफ – नागपुर-गोंदिया नेटवर्क एक्टिव, पुलिस की गोपनीय जांच शुरू

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 सितंबर 2025

राजधानी में एक बार फिर नशे का वीडियो वायरल हो गया है। सामने आए वीडियो में नाबालिग लड़का मोबाइल पर MDMA ड्रग्स की लाइन बनाता दिख रहा है। इसके बाद 100 रुपए के नोट को रोलिंग पेपर की तरह इस्तेमाल कर ड्रग्स को खींचता है। वीडियो में गैंग सॉन्ग का ऑडियो भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुंदर नगर इलाके का है।

सूत्रों के मुताबिक युवक गाड़ी में घूमते और गिफ्ट के साथ भी नजर आ रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

👉 पुलिस ने शुरू की जांच
फिलहाल रायपुर पुलिस ने इस मामले पर कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है। लेकिन एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की लोकेशन और युवक की पहचान करने में जुटी है।

👉 नागपुर-गोंदिया नेटवर्क हुआ एक्टिव
रायपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद पंजाब-दिल्ली का पुराना नेटवर्क कमजोर पड़ा तो ड्रग्स सप्लाई के लिए नागपुर और गोंदिया का नेटवर्क एक्टिव हो गया है। यह नेटवर्क वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए ऑर्डर लेकर शहर में घूम-घूमकर सप्लाई कर रहा है।

सूत्र बताते हैं कि इस नेटवर्क के मूवमेंट हाल ही में भाठागांव, न्यू राजेंद्र नगर, मौदहापारा, समता कॉलोनी, वीआईपी रोड, बिरगांव और शंकर नगर इलाके में देखे गए हैं। यहां कस्टमर की डिमांड पर ड्रग्स की डिलीवरी की गई है।

👉 बड़े सप्लायर हुए अंडरग्राउंड
पुलिस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार में शामिल बड़े सप्लायर अंडरग्राउंड हो गए हैं, लेकिन अपने सिंडिकेट से जुड़े युवाओं के जरिए नेटवर्क को चालू रखे हुए हैं।

पढ़ें   विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों का हल्लाबोल : विद्युत विभाग के खिलाफ ग्राम पंचायत भोथीडीह के ग्रामीण उतरे सड़क पर, विद्युत कटौती से परेशान है ग्रामीण

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed