8 Mar 2026, Sun

रायपुर में आबकारी सचिव आर. शंगीता का कड़ा निर्देश: रात 12 बजे तक बार बंद, 21 साल से कम उम्र का प्रवेश प्रतिबंधित, कर्मचारियों का 10 दिन में पुलिस व्हेरिफिकेशन, ड्रग्स की सूचना पुलिस को दें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025

आबकारी आयुक्त सह सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी), आर. शंगीता ने बार एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और संचालकों की बैठक लेकर आबकारी नियम/निर्देशों के विपरीत बार संचालन न करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में नियम और कानून में ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिव आर. शंगीता ने कहा कि हर हाल में रात 12 बजे के भीतर बार का संचालन बंद हो जाना चाहिए एवं रात्रि 11:30 के पश्चात नए ग्राहकों को बार में प्रवेश नहीं दिया जाए।

उन्होंने बैठक में 10 दिन के भीतर बार और होटल में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस व्हेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 21 वर्ष से कम उम्र वाले युवाओं को बार में प्रवेश नहीं देने की चेतावनी दी। इसी प्रकार पूर्व से ही नशे की हालत में पाए गए व्यक्तियों को बार में प्रवेश नहीं देने बाबत निर्देशित किया गया।

सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) आर. शंगीता ने कहा कि बार व होटल संचालक यह जान लें कि बार संचालन में पाए गए त्रुटियों के लिए कर्मचारियों की गलती बताकर नहीं बच सकते, जिनके नाम से विभाग द्वारा अनुज्ञप्ति जारी की गई है, उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बार संचालकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में वे राज्य में अवैध अथवा अपंजीकृत शराब का विक्रय बार व होटल में न करें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार बार में बाहर से मदिरा लेकर आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाए।

उन्होंने कहा कि नियम और कानून के हिसाब से सात्विक तरीके से बार व होटल का संचालन होना चाहिए। उन्होंने ड्रग्स, कोकीन, एम.डी. जैसे मादक पदार्थों के विक्रय से दूर रहने की चेतावनी दी। ऐसे मादक पदार्थों का बार परिसर में विक्रय/सेवन की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस/आबकारी विभाग को सूचित करने की सलाह दी।

पढ़ें   गणेश शंकर मिश्रा को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा : सेवानिवृत्त IAS गणेश शंकर मिश्रा को बनाया गया नीति आयोग का उपाध्यक्ष, गृह ग्राम में लोगों ने मिठाई बांटी, फ़टाखे फोड़े, जश्न का माहौल, युवा बोले : "हमारे लिए प्रेरणादायक..." बुजुर्ग बोले : "गांव का मान बढ़ाया..."

सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) आर. शंगीता ने कहा कि नियम व शर्तों के साथ बार व होटल संचालन के दौरान यदि अनावश्यक रूप से कोई अधिकारी परेशान करता है तो ऐसे अधिकारियों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए विभाग तत्पर रहेगा। इस संबंध में बार संचालकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, यदि कोई भी परेशानी हो तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में नियमानुसार हर संभव मदद किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकतानुसार बारों में नियमानुसार एफ.एल. 5, एफ.एल. 5 क प्रासंगिक अनुज्ञप्ति लेकर ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, इस संबंध में पुलिस विभाग से अनिवार्य अनुशंसा लिया जाए। उन्होंने कहा कि बार व होटलों में अनिवार्य रूप से सी.सी.टी.वी. स्थापित करने के निर्देश दिए, जिसमें एक माह का बैकअप एवं नाईट विज़न कैमरा भी स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक दौरान सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) आर. शंगीता ने बताया कि अब तक विभाग द्वारा प्राप्त शिकायत होने पर 15 दिवस के भीतर 10 बारों का निरीक्षण, शिकायत सही पाए जाने पर 7 बारों का लाइसेंस निलंबित किया गया है, एवं अनियमितता पाए गए बारों के विरुद्ध कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उन्होंने सभी बार संचालकों को आबकारी नियमों/निर्देशों व शर्तों के अनुसार बार का संचालन करने को कहा। उन्होंने बताया कि आगामी समय में ब्लैकलिस्टेड बार संचालकों का नाम विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने का प्रावधान किया जा रहा है।

बैठक में आबकारी विभाग के अपर आयुक्त पी. एल. साहू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, इसके अलावा छत्तीसगढ़ बार एवं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तरनजीत सिंह सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी व संचालकगण उपस्थित थे।

पढ़ें   बलौदाबाजार हिंसा : पुलिस ने किया चालान पेश...185 लोगों को बनाया गया आरोपी...MLA देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस की रिपोर्ट - 'लोगों को उकसाया...जरूरत पड़ने पर पैसा देने की कही बात...'मड़वा में हुए सम्मेलन में बनी थी रणनीति...दो करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान...

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed