प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 03 अक्टूबर 2024

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे नया रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दंतेश्वरी मंदिर में पूजा के बाद गृहमंत्री शाह बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे जो आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख आयोजन माना जाता है।
CM विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले में
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11:30 बजे Policy Watch India Foundation Programme में शहीद स्मारक भवन में शामिल होंगे । इसके बाद भंडारपुरी पहुंचकर गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे ।
उपमुख्यमंत्री का दौरा
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर से रवाना होकर भंडारपुरी पहुंचेंगे और भंडारपुरी में लोक निर्माण विभाग के कार्यों का लोकार्पण करेंगे । इसके बाद रायपुर के विश्राम भवन में पहुंचकर पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद दुर्ग जिले के पोटियाकला में दशहरा उत्सव में शामिल होने के बाद रायपुर पहुंचेंगे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे ।
आज का मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के की जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर में भी बारिश के आसार है।





