प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 03 अक्टूबर 2025
विजयादशमी के पावन पर्व पर बलौदाबाजार जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों और ग्रामों में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन किया। मां आदिशक्ति भवानी के समक्ष आराधना, पूजा-अर्चना और आरती कर कार्यकर्ताओं ने विश्व कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गौवंश की सेवा-सुरक्षा और हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार एवं अधिकारों के हनन को रोकने का संकल्प लिया।
विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम ने भी रावण वध से पूर्व मां भवानी के समक्ष शस्त्र पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था।
तिवारी ने आगे कहा, “सनातन सभ्यता की विशेषता यही है कि इसमें प्रकृति और उपयोग की हर वस्तु को आदर और सम्मान देने की परंपरा रही है। यही कारण है कि हजारों वर्षों से तमाम हमलों और बलिदानों के बाद भी हिंदू समाज आज भी सीना ताने खड़ा है और हर बुराई से लड़ने को तत्पर है।”
उन्होंने युवाओं, माताओं और बहनों से आह्वान किया कि वे अपने सनातन धर्म पर गर्व करें और शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्र विद्या में भी पारंगत बनें, ताकि भारत विश्वगुरु बनने के मार्ग पर आगे बढ़ सके।
बलौदाबाजार नगर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम इस वर्ष भी मां षष्ठी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। इसमें हेमंत वर्मा, लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, शिवप्रकाश तिवारी, वासुदेव ठाकुर, विनय गुप्ता, राजेश साहू, रवि यादव, आयुष बरनवाल, सुबीर बिश्वाश, शिवम ठाकुर, बंटी सेन, नितेश साहू, सागर यादव, युगलकिशोर यादव, गौरीशंकर, पुष्पम साहू, अविनाश ध्रुव, मयंक सोनी, पृथ्वीराज सहित बड़ी संख्या में युवा और बच्चे शामिल हुए।





