8 Mar 2026, Sun

MEDIA24 NEWS की खबर का बड़ा असर : RAIPUR में लगे अवैध होर्डिंग्स और फ्लेक्स को नगर निगम की टीम ने हटाया, शहर की सुंदरता को दीमक की तरह चाट रहे फ्लेक्स और होर्डिंग्स

• MEDIA24 NEWS की खबर का बड़ा असर – शहर में अवैध होर्डिंग्स पर चली निगम की कार्रवाई

• बेतरतीब फ्लेक्स और होर्डिंग्स पर गिरी गाज, MEDIA24 NEWS की रिपोर्ट के बाद प्रशासन हरकत में

• MEDIA24 NEWS की रिपोर्टिंग का असर – शहर में अवैध विज्ञापन हटाने की शुरुआत

• रायपुर में अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई, MEDIA24 NEWS की खबर बनी बदलाव की वजह

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेतरतीब तरीके से लगे अवैध होर्डिंग्स और फ्लेक्स पर निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। MEDIA24 NEWS की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है।

खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम की टीम ने कई प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों से अवैध रूप से लगाए गए फ्लेक्स और होर्डिंग्स को हटाया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापनों और पोस्टरों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर की सुंदरता बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति फ्लेक्स या होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

शहर के रहवासियों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया की सकारात्मक भूमिका से प्रशासन को शहर की अव्यवस्थाओं पर ध्यान देने की प्रेरणा मिल रही है।

MEDIA24 NEWS ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था कि शहर में अवैध होर्डिंग्स और फ्लेक्स न केवल सौंदर्य बिगाड़ रहे हैं, बल्कि कई जगहों पर हादसों का कारण भी बन रहे हैं। अंततः प्रशासन ने इस पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है।

पढ़ें   लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र कमेटी का किया गठन: टीएस सिंहदेव को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

जनरोकार की पत्रकारिता

MEDIA24 NEWS शुरू से ही जनसरोकार की पत्रकारिता करता है । एक बार फिर हमने दिखा दिया कि अगर आप जनता की मुद्दों को अधिकारियों और जिम्मेदारों तक ले जायेंगे, तो कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी । हमने 5 अक्टूबर को यह खबर दिखाई थी और 6 अक्टूबर को ही प्रशासन की कार्रवाई देखने को मिल गई ।

जनता से जुड़े मुद्दे उठाना और समाधान तक पहुंचाना –  यही हमारा संकल्प है 

https://www.instagram.com/reel/DPeibWRDVbT/?igsh=dGhmb2VqdG8xZnF6

Share

 

 

 

 

 

You Missed