8 Sep 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में बैठक लेने के बाद जाएंगे बालोद… DEPUTY CM अरुण साव जांजगीर और सक्ती जिले के प्रवास पर…मंत्री गजेंद्र यादव BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सुनेंगे समस्याएं…शिक्षा विभाग में सीधी भर्ती के लिए आज से आवेदन…रायपुर समेत कई जिलों में होगी बारिश…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक बैठक लेने के बाद बालोद जिले के ग्राम बड़े जुंगेरा पहुंचेंगे और श्री रामकृष्ण महात्यागी महाराज के श्रद्धांजलि सभा के शामिल होंगे।  वहां से फिर रायपुर लौट आएंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव जांजगीर और सक्ती जिले के प्रवास पर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज जांजगीर और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक जांजगीर जिले के पामगढ़, राहौद, खरौद और शिवरीनारायण में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे । इसके बाद सक्ती जिले के हसौद और परसदा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे । रात्रि विश्राम जांजगीर में करेंगे ।

गजेंद्र यादव बीजेपी कार्यालय में

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे । दरअसल, बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं की बात सुनने की जिम्मेदारी मंत्रियों को दी है, ऐसे में सप्ताह के अलग – अलग दिनों में अलग – अलग मंत्री कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हैं । आज इसी कड़ी में गजेंद्र यादव बीजेपी कार्यालय में मौजूद रहेंगे ।

स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आज से

रायपुर, 04 अक्टूबर 2025/ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए 07 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आवेदन जमा किए जा सकते है। इस संबंध में शैक्षणिक अर्हताएँ, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया, आवेदन पत्र का प्रारूप आदि की जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट http://eduportal.cg.nic.in पर संपर्क किया जा सकता है।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक, साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन और कुम्भकार समाज के महाधिवेशन में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम...

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालयों में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 07 अक्टूबर 2025 तथा अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

Share

 

 

 

 

 

You Missed