5 Sep 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव सक्ती जिले के प्रवास पर…मंत्री केदार कश्यप बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से करेंगे भेंट…श्री हनुमंत कथा का आज अंतिम दिन…RAIPUR सहित कई जिलों में बारिश की संभावना…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11:30 बजे सुबह 11:30 बजे न्यू सर्किट हाउस में जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल होंगे । इसके बाद दोपहर 2 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में ‘राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन’ में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के बाद पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में नियुक्त पत्र कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव सक्ती जिले के प्रवास पर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज सक्ती जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह सक्ती में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे, उसके बाद सक्ती में प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे । इसके बाद मां अष्टभुजी का दर्शन करेंगे । सक्ती जिले के अड़भार और डभरा में अटल परिसर का लोकार्पण करने के बाद बिलासपुर लौट आएंगे । आज रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही करेंगे ।

बीजेपी कार्यालय में आज मंत्री केदार कश्यप सुनेंगे समस्याएं

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी कार्यकताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे ।

श्री हनुमंत कथा का अंतिम दिन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा श्री हनुमंत कथा का आज अंतिम दिवस है । आज मुख्यमंत्री भी कथा श्रवण करने पहुंच सकते हैं । 4 अक्टूबर से शुरू हुई कथा में दो दिनों का दिव्य दरबार था और लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे थे ।

आज का मौसम

पढ़ें   खेत में पलट दी पूरी फसल, फिर भी नहीं हुआ नुकसान: ढैंचा की हरी खाद से किसान बढ़ा रहे मिट्टी की उर्वरता

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़, बिलासपुर, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, और जशपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।इ सके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में आज मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

Share

 

 

 

 

 

You Missed