6 Sep 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर कोरबा और बेमेतरा जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल… DEPUTY CM अरुण साव डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय और बेमेतरा के कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद…कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याओं का करेंगे निपटारा…लौह शिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे स्वास्थ्य मंत्री…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के ओमाया गॉर्डन में होने वाले सुंजलाम भारत – जल सरंक्षण एवं जल संवर्धन कार्यशाला 2025 में शामिल होंगे । इसके बाद कटघोरा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे । कटघोरा से बेमेतरा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे हितग्राहियों के सम्मेलन में शामिल होंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आज का कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरविश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के बाद बेमेतरा पहुंचकर विकास कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण और हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे । आज शाम अरुण साव रायपुर अपने निवास लौट आएंगे ।

गुरु खुशवंत रहेंगे बीजेपी कार्यालय में मौजूद

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र के तहत आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे । पार्टी कार्यालय में गुरु खुशवंत दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे ।

लौह शिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे स्वास्थ्य मंत्री

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल टाऊन हॉल, कलेक्ट्रेट परिसर में लौह शिल्प कला प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे । स्वास्थ्य मंत्री के साथ विधायक राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा के साथ महापौर भी मौजूद रहेंगी ।

आज का मौसम

प्रदेश भर में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा बादल गरजने और बिजली चमकने जैसे एक्टिविटी भी जारी रहेगी। हालांकि आज (गुरुवार) मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

पढ़ें   नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था को लेकर उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा पलटवार: गौ तस्करी और गौ मांस बिक्री के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई, सरगांव में स्टील फैक्ट्री हादसे पर दी अपडेट

वहीं कल यानी 10 अक्टूबर के बाद से बारिश पर ब्रेक लग सकता है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे की बात करें तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है, सबसे ज्यादा 40MM बारिश पेंड्रा रोड में हुई है।

तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री राजनांदगांव और सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। वहीं, सरगुजा में तापमान गिरने के साथ धुंध छाने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed